कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
डालमियानगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी राज्य बीमा हॉस्पिटल के प्रांगण में हुए एक शादी समारोह में पॉकेटमारो ने शादी में शरीक हुए समधी के पॉकेट को ब्लेड से काटकर डेढ़ लाख रुपए की पॉकेट मारी कर ली। और जब इसका विरोध किया गया तो पॉकेटमारों ने हमला कर विरोध करने वाले दो लोगों को घायल कर दिया।
थाने में दर्ज प्राथमिकी में ईएसआई हॉस्पिटल के रहने वाले शिवकुमार ने कहा है, कि मोहल्ले के ही छह लोग पर बिन बुलाए शादी समारोह में सम्मिलित होकर बिहारी बिगहा निवासी रामेश्वर सिंह के पॉकेट से ब्लेड मारकर डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। इस मामले को लेकर जब डालमियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई तो पॉकेटमार स्थानीय निवासी मोहित कुमार, दीपक कुमार ,विशाल कुमार, हीरा कुमार, वैभव कुमार तथा सनी कुमार ने घर पर आकर मारपीट की। जिसमें घर के बिट्टू कुमार तथा विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि पॉकेटमारों ने चोरी और सीनाजोरी की कहावत चरितार्थ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर पैसे की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
