अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कारवाई में अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर जप्त

कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-


 डेहरी।रोहतास 

जिले में अवैध बालू घाट बंद होने के बाद सभी थाना क्षेत्रों में अवैध बालू घाट से बालू खनन कर अवैध बालू कारोबार धड़ल्ले से जारी है। शनिवार को आप के लोकप्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें कोयला डिपो से अवैध बालू लदे 14 चक्का तीन ट्रक, 12 चक्का दो ट्रक व अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है। बालू लदे जब सभी वाहनों पर डेहरी मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश एसडीएम ने दिया है। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है। बताते चलें कि 1 मई से आदित्य मल्टीकॉम द्वारा संचालित होने वाले सभी वैद्ध बालू घाट को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद सभी थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध बालू घाट संचालित होने लगा। बताया जाता है, कि दरिहट थाना क्षेत्र में तीन, इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में तीन, डालमियानगर थाना क्षेत्र में एक, रेलवे पाली पुल, शिवगंज, तिलौथू, अकोढ़ीगोला, अमझोर, रोहतास थाना क्षेत्र में अवैध बालू घाट संचालित होने लगे। जहां से दिन रात अवैध बालू कारोबारी बालू की निकासी कर अपना कारोबार कर रहे हैं। अवैध बालू कारोबार से जुड़े कारोबारियों का कहना था कि संबंधित थाना की पुलिस से मधुर संबंध होने के कारण उनके अवैध बालू कारोबार का धंधा बेरोकटोक जारी है। शनिवार को अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों का धड़ल्ले से परिचालन के साइबर सेनानी में वायरल वीडियो को देख पुलिस अधिकारी भी हैरत में थे। तब लोगों ने भी सवाल खड़ा किया था कि सासाराम के दहियाड, अकोढ़ीगोला दरिहत थाना क्षेत्र के मझियांव थाना क्षेत्र के बालू कारोबारियों द्वारा एक गिरोह बनाकर अवैध बालू घाट का संचालन किया जाता है। इसी बीच मिली सूचना के बाद एसडीएम सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ अनामिका कुमारी ने क्यूआरटी व डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस टीम के साथ मिलकर कोयला डिपो में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सीओ ने 14 चक्का बालू लदा तीन ट्रक, 12 चक्का बालू लदा दो ट्रक व अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस-प्रशासन की इस कारवाई से कुछ देर तक कोयला डिपो के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। किसी अवैध बालू कारोबारी को यह उम्मीद भी नहीं थी, कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अचानक ऐसी कारवाई करेंगे। एसडीएम ने बताया कि जिले में सभी बालू घाट बंद है। ऐसे में सभी थानाध्यक्षों व सीओ को अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कारवाई का निर्देश दिया गया है। यह कारवाई लगातार जारी रहेगी।