मेडिकल स्टोरों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षक


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

दवा मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री करने पर होगी कार्रवाई

इस तरह की शिकायत होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दे  

बिक्रमगंज शहर के मेडिकल स्टोरों पर सोमवार को एसडीपीओ राजकुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण उपरांत उन्होंने शहर के न्यू शिवम मेडिकल, प्रताप मेडिकल, शिवम मेडिकल, मेडिसिन सेंटर सहित अन्य दुकानों पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व पुलिस बल के साथ पहुंच उपस्थित दुकान पर ग्राहकों से बात किया। साथ ही साथ ग्राहकों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि यदि कोई भी बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर दवा की मूल्य दर से अधिक दाम पर उन्हें दवा बेच रहे है, तो इसकी जानकारी वह जल्द से स्थानीय प्रशासन को दे। ताकि वैसे दुकानों को प्रशासन द्वारा चिन्हित कर जांच उपरांत उन्हें सील कर उस मेडिकल स्टोर संचालक के उपर जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की जा सके।