एक महीने के दौरान एसपी पेस की अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का विवरण


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास
रोहतास प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन के कार्रवाई से अपराधियों का हाथ पैर फूला हुआ है। प्रशासन का जिस प्रकार से कार्रवाई जारी है, अपराध का ग्राफ भी गिर चुका है। इसी क्रम में रोहतास एसपी आशीष भारती ने एक महीने का अपराधियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई का विवरण प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह विवरण एक अप्रैल से तीस अप्रैल के बीच का है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 1 महीने में कुल 332 गिरफ्तारियां हुई है जिसमें 314 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इसी दौरान चार अग्नियास्त्र, 4  कारतूस, तीन खोखा, एक पिस्टल, 528 लीटर देसी, शराब 3232 लीटर विदेशी शराब, 144 वारंट निष्पादित किया गया है तथा 25 लोगों पर कुर्की किया गया है। इसी माह के दौरान एक ट्रैक्टर, एक चापाकल, दो अपहृत, वाहन चेकिंग के दौरान ₹556000 व मास्क चेकिंग के दौरान ₹121650, अवैध बालू व पत्थर लदा ट्रक एवं ट्रैक्टर  212, मोटरसाइकिल 1,1 2 पिकअप, एक बोलेरो व 14 मोबाइल जप्त किया गया है। साथ ही अन्य सामान भी जप्त किए गए हैं।