गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत व काला बाजारी पर लगाम कसने के लिए डेहरी अनुमंडल प्रशासन काला बजारी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़े कदम उठा रही है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को अनुमंडलाधिकारी सुनील कुमार ने थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में विकास ट्रेडर्स दुकान पर छापामारी कर 129 आक्सीजन सिलेंडरों को जप्त किया है। कथा एक कालाबाजारी करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी चल रही है। प्रशासन ने गुप्त तरीके से स्थिति को समझा तथा छापेमारी प्रारंभ की। छापेमारी के दौरान एसडीएम ने बताया कि किसी भी वस्तु की कालाबाजारी करने वालों को प्रशासन नहीं छोड़ेगा। लॉकडाउन पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का अक्षरसः पालन किया जा रहा है ।उन्होंने आमजन से अपील की कि घर में रहे सुरक्षित रहें। छापामारी के दौरान एसडीओ के अलावा वीडियो अरुण कुमार, सीओ अनामिका कुमारी व पुलिस बल उपस्थित थे।
