चार दुकान सील, कई मनचलों पर कार्रवाई



 गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

डेहरी/ रोहतास
लॉकडाउन लगने के बाद डेहरी प्रशासन पूर्ण अलर्ट मोड में है। लॉकडाउन पालन कराने को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। प्रातः से ही प्रशासनिक विभाग के अधिकारी व नगर परिषद अधिकारी लॉकडाउन पालन कराने को लेकर सड़क पर उतर जाते हैं। जिससे लोगों को इस महामारी से मुक्ति मिल सके। लॉकडाउन लगाने से पहले राज्य सरकार द्वारा दुकान खोलने व बंद करने को लेकर नियम बनाए गए थे। जिसे नगर परिषद द्वारा माइकिंग की व्यवस्था से सभी नगर वासियों को बताया भी गया था। लेकिन कुछ दुकानदार सरकार के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए चोरी छुपे प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर दुकान चलाया करते थे। इसकी सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों को मिल चुकी थी। इसी क्रम में आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को सील कर दिया गया। जिसमें पूजा श्रृंगार मोहन बीघा, सुबोध इलेक्ट्रिक मोहन बीघा, मां सरस्वती स्टेशनरी मोहन बीघा है तथा बिना काम के बाहर घूमने वालों पर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए शारीरिक दंड भी दिया गया। जिससे लोग बिना कार्य बाहर न निकले तथा महामारी पर काबू पाया जा सके।