शराब के साथ कार सवार एक गिरफ्तार कैमूर से शराब लेकर आया था डेहरी


 कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास 
नगर थाना क्षेत्र के पाली मोहल्ले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शराब रखा हुआ एक लग्जरी कार को जप्त किया है। साथ ही पुलिस ने कार मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन पालन कराने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ शहर में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पाली रोड में एक लग्जरी कार को जांच के दौरान पाया गया कि कार में बीयर व रॉयल स्टेज का 4 बोतल शराब रखा हुआ है। पुलिस ने भाग रहे कार चालक को भी धर दबोचा है। गिरफ्तार धनंजय कुमार कैमूर जिला का निवासी बताया जाता है। सोमवार की शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि एसपी आशीष भारती के निर्देश पर इन दिनों रोहतास जिले में लॉकडाउन अनुपालन को लेकर लगातार पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर घूम रहे हैं। डेहरी शहर में एएसपी संजय कुमार व नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता के बाद अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस भी सख्ती से वाहन जांच में जुट गई है। डेहरी में वाहन जांच के दौरान अनुमंडल प्रशासन व नगर परिषद की टीम भी शामिल थे।