गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के दौरान महामारी से जुड़े दवा व अन्य मेडिकल सामान की कालाबाजारी की शिकायत पर एएसपी व एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लिया है। एएसपी ने शहर के विभिन्न दवा दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को निर्देश दिया है, कि सभी दवा दुकानदार दवा व अन्य सामग्री से जुड़े चार्ट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से डेहरी शहरी क्षेत्र की दवा विक्रेताओं एवं डेहरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ कार्यालय कक्ष मैं बैठक किया गया। बैठक में सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया गया, कि कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर से बचाव हेतु सभी आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों तथा ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन, रेगुलेटर, स्टीम मशीन इत्यादि निर्धारित दर पर बिक्री करेंगे। साथ ही सभी दवा विक्रेताओं को अपने अपने दुकान पर कोरोना से संबंधित दवाओं एवं मशीनों का कंपनीवार रेट चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। निर्धारित दर से अधिक लिए जाने पर शिकायत मिलने पर संबंधित दवा विक्रेता के विरुद्ध आपदा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं द्वारा सहमति दी गई। तथा चार्ट रेट प्रदर्शित करते हुए निर्धारित मूल्य पर दवा एवं बिक्री करने का आश्वासन दिया गया।
