दीपराज की रिपोर्ट ;-
नौहट्टा /रोहतास प्रखण्ड में झारखण्ड से आने व जाने वाले लोगो पर स्थानीय प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोन नदी में संचालित सभी नाव घाट को बंद करा दिया है । बता दे कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण बुधवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनुराग आदित्य सीओ बृज बिहारी कुमार थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने आधा दर्जन नाव घाटो का आज निरीक्षण किया। एवं संबंधित घाटों के नाविकों को सख्त हिदायत दीया कि यदि कोई भी नाविक नाव खोलकर आम आदमियों को झारखण्ड से बिहार या बिहार से झारखण्ड पार करेगा और उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिलेगी तो नाविक का पहचान कर उसके विरुद्ध लॉक डाउन उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर सख्त एवम कठोर करवाई किया जाएगा । जानकारी हो नाव के संचालन से हजारों लोग बिहार से झारखंड और झारखंड से नौहट्टा प्रखण्ड आते जाते थे । आम नागरिकों के आवागम को रोकने के लिए झारखण्ड के पलामू के उपायुक्त शशिरंजन के निर्देश पर कल हुसैनाबाद के एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने पुलिस बल के साथ स्वंय कई नाव घाटों का निरीक्षण कर नाव घाट के संचालन पर रोक लगा दिया था । गढ़वा के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने पुलिस एवम प्रशासन के कई अधिकारियों के साथ स्वयं दो तीन नाव घाटों का निरीक्षण किया एवम नाव घाटों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दिया है । गढ़वा के उपायुक्त श्री पाठक ने एक निर्देश जारी किया है जिसमे स्प्ष्ट कहा गया है कि बिना ई पास के किसी भी नागरिक को बिहार से झारखण्ड में प्रवेश नही करने दिया जाएगा ।श्री पाठक ने निर्देश में कहा है कि यदि किसी को बिहार से झारखण्ड के गढ़वा जिला में आना है तो उसके लिए ई पास लेकर आना अनिवार्य है बगैर ई पास के किसी को गढ़वा के धरती पर प्रवेश नही करने दिया जाएगा । झारखण्ड के हुसैनाबाद के एसडीएम कमलेश्वर नारायण ने एक आदेश जारी कर बिहार से झारखण्ड आने जाने वाले लोगो को प्रतिबंधित कर दिया है ।एसडीएम के द्वारा जारी निर्देश के बाद नाव घाट संचालकों में भय व्याप्त है जिस कारण नाव घाट पूर्ण रूप से बन्द कर दिया है।
