विशेष अभियान के तहत रोहतास पुलिस द्वारा चार अपराधकर्मी गिरफ्तार


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

डेहरी/ रोहतास

पुलिस कप्तान रोहतास के निर्देशानुसार रोहतास पुलिस द्वारा अपराधियों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 मई को कुल 4 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसकी सूचना पुलिस कप्तान आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसमें लगभग 518 लीटर देसी शराब, एक मोटरसाइकिल, तीन बालू लदा ट्रैक्टर, सात बालू लदा ट्रक, एक अवैध मेटल लदा ट्रक, एवं एक बालू लदा हाईवा बरामद किया गया है। साथ ही यातायात नियमों के पालन कराने हेतु एवं कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों को नहीं पालन करने वाले कुल 88 वाहन से 76500 रुपए व मास्क नही पहनने वाले कुल 184 व्यक्तियों से 9200 रुपए शमन की राशि वसूल की गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रो से गिरफ्तार अभियुक्त में करहगर थाना कांड संख्या 104/21 18 मई को मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त लाल मोहन पासवान, पिता विदेशी पासवान, अगरेर थाना कांड संख्या 19/21 मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत  धनजी कुमार सिंह पिता अंबिका सिंह, नोखा थाना कांड संख्या 77/20 अभियुक्त जितेंद्र सिंह पिता गणेश सिंह व डेहरी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 3/20 में अभियुक्त रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।