कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए एसपी ने जारी किया आदेश


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास
एसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोरोनावायरस जनित वैश्विक महामारी को देखते हुए जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कालाबाजारी करने वाले लोगों को पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। बताते चलें कि अभी हाल में ही डेहरी शहर में जिस प्रकार ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए कुछ लोग पकड़े गए हैं, उसे देखते हुए मेडिकल ऑक्सीजन, रेमडेसिवियर व अन्य आवश्यक दवाइयां जिनका उपयोग वैश्विक महामारी कोरोना के इलाज में किया जाता है के कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए यह कदम बहुत ही आवश्यक था। जिससे लोगों को ससमय व उचित मूल्य पर एंबुलेंस व जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध हो सके। जिससे लोगों का जान बच सके। इसी संदर्भ में एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि बिहार राज्य आज बुरी तरह महामारी से प्रभावित है। पिछले कुछ दिनों में कोरोनावायरस की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए कुछ लोग हालात का फायदा उठाते हुए मेडिकल ऑक्सीजन, रेमडेसिवियर व अन्य आवश्यक दवाइयां जिनका उपयोग महामारी के इलाज में किया जाता है का अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी कर रहे हैं। इसलिए अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर पूर्णता रोकथाम लगाने की नितांत आवश्यकता है। जिससे जरूरतमंदों तक यह जीवन रक्षक दवाइयां उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी कहा है कि बीमार व्यक्तियों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए कई गुना अधिक पैसे लिये जा रहे है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी लोगों के विरुद्ध सूचना एकत्रित कर  सत्यापन करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। जिससे पीड़ित व उनके परिजन को इस महामारी में कठिनाई का सामना न करना पड़े।