जिले में कुल 35 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित व 18 स्वस्थ

 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास
रोहतास पुलिस कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी कोरोना महामारी से आम जनता को बचाव हेतु दिन रात फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे है। जिसमें अब तक कुल 35 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, इनमें से अट्ठारह अब स्वस्थ भी हो गए हैं। अन्य का इलाज होम  आइसोलेशन द्वारा या डेहरी हाईस्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में जारी है।जहाँ वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।जिनकी मॉनिटरिंग  रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती खुद कर रहे हैं। रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा जारी एक बयान में यह भी कहा गया है कि इस वैश्विक  महामारी में पुलिस व पदाधिकारियों का कार्य आम जनता को महामारी से बचाव करना है। लोगों को बचाने के लिए वे अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात काम करते हैं। इसी दौरान 35 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। जिसमें 18 अब स्वस्थ हैं। एसपी ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर  या होमआइसोलेशन में रहने वाले पुलिस में पुलिस अधिकारियों के इलाज हेतु बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस दो डिहरी में डॉ चंद्रोदय कुमार आनंद को प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनके द्वारा सभी संक्रमित को सलाह और इलाज दी जा रही है। एसपी ने यह भी बताया की इस तरह की महामारी से आपात स्थिति में 24 घंटे कार्य करने वाले एक विशेष सेल का भी गठन पुलिस मुख्यालय डीएसपी बूंदी मांझी के नेतृत्व में किया गया है। जिससे कोरोना संक्रमित पुलिस व पदाधिकारियों को किसी भी समय हर तरह की मदद एवं सलाह दी जाएगी। जिसमें जिले भर के तमाम पुलिस और पदाधिकारी संक्रमण की स्थिति में मदद ले सकते हैं।