पश्चिम बंगाल में भारतीये जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता पर हमले का निंदा


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

चुनाव ख़तम होते ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के तानाशाही रवैया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ डेहरी ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को बडीहा गांव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया इस बाबत ग्रामीणों को बताते हुए भाजपा नेता आनंद पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यालय पर तोड़फोड़ एवं हत्या कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को नियंत्रित करने के लिए एकमात्र उपाय बचा है राष्ट्रपति शासन लगाना ताकि बंगाल में अमन चैन बहाल हो मौके पर आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, बूथ अध्यक्ष अक्षय पांडे, रवि प्रकाश, राजेंद्र पांडे, शशि भूषण पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए