अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट ;-
संबद्ध कॉलेजों से पांच शिक्षकों को सीनेट में भेजा जाएगा - प्रो डॉ अनिल कुमार सिन्हा प्रदेश संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ
डेहरी /इन्द्रपुरी
बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को ' कोरोना काल में शिक्षकों की समस्याएं ' विषय पर आयोजित वर्चुअल मीटिंग मे डेहरी एवं आसपास के कई भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जुड़े शिक्षकों ने भाग लिया। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा वित्त अनुदानित संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों में से सीनेट सदस्य बनाए जाने की मांग पर प्रदेश संयोजक प्रो डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलपति से बातचीत हो चुकी है एवं आगे होने वाले सीनेट के चुनाव अथवा मनोनयन में वित्त अनुदानित संबद्ध महाविद्यालयों से पाँच शिक्षकों का चुनाव किया जाएगा। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष रंजन ने वित्त अनुदानित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को सरकारीकरण करने की मांग रखा । वित्त अनुदानित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पिछले कई सालों के बकाया अनुदान का शीघ्र भुगतान करने की बात रखी तथा शिक्षकों की कई तरह की समस्याओं को रखा । शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रो कन्हैया कुमार सिंह ने व्यवसायिक कोर्स में कार्यरत शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों की समस्याओं को रखा। शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में बिहार प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रदेश सह संयोजक संजीव कुमार, प्रो गणेश प्रसाद सिंह सहित रोहतास जिला से डॉ मनीष रंजन, डॉ अनिल कुमार सिंह , प्रो कन्हैया कुमार सिंह , अंजनी सिंह , डॉ विनोद सिंह , उमेश कुमार सिंह , तरुण कुमार सिंह, आलोक सिंह ,मीनू सिंह, मंजुला झा सत्यम सिंह आदि ने भी शिक्षकों के समस्याओं से नेताओं को अवगत कराया। वर्चुअल मीटिंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने का हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया तथा सभी कॉलेजों में वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित करने की भी बात कही। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने विश्वविद्यालयों में स्थापित सेंट्रल डिस्पेंसरी को सुचारू ढंग से संचालन करने तथा जहां पर नहीं है वहां स्थापित कराने की बात कही , ताकि शिक्षकों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके। कोरोना काल में भाजपा द्वारा हर व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्पता का जिक्र किया।
