रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई देसी महुआ शराब व पास जब्त


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

रोहतास पुलिस पुलिस कप्तान आशीष भारती के नेतृत्व में पूर्ण शराब बंदी लागू करने के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जिसके अंतर्गत विभिन्न थानों से देसी शराब व पास जप्त किया गया है। जिसकी सूचना रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि अकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत ग्राम चांदी में शराब की तस्करी एवं बिक्री की जा रही है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष अकोढ़ी गोला को दल बल के साथ भेजा गया। सत्यापन एवं छापामारी के दौरान धर्मेंद्र पासवान पिता स्वर्गीय सुमारू पासवान व लखन चौधरी पिता नन्हकु चौधरी दोनों ग्राम चांदी थाना अकोढ़ी गोला को 12 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अकोढ़ी गोला थाना कांड संख्या 56/21 दिनांक 22 मई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज किया गया है। वही दरीहट थाना अंतर्गत सोन नदी के तट पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर दरिहट थाना प्रभारी को दल बल के साथ भेजा गया। सत्यापन एवं छापामारी के दौरान सोन नदी के तट से 1000 लीटर महुआ पास को बरामद कर विनष्ट किया गया। इस संबंध में केस दर्ज कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। इसी दिन डालमियानगर ओपी अंतर्गत मोनिया बीघा गांव  के नहर में डालमियानगर ओपी थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 350 लीटर महुआ पास को बरामद व विनष्ट किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।