अधिकारियों ने अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल में करीब एक माह से संचालित कोविड केयर सेंटर व अन्य स्वास्थ्य कार्य को बेहतर तरीके से करने को लेकर डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल प्रबंधक को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की, उनका हाल जाना, तथा स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी समस्याएं सुनी। अनुमंडल अस्पताल में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को देख डीएम संतुष्ट दिखे। अनुमंडल अस्पताल में साफ-सफाई, प्लांटेशन, हर्बल उद्यान पार्क, ऑक्सीजन प्लांट आदि कायाकल्प योजना में शामिल अन्य सुविधाओं पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्वास्थ्य विभाग द्वारा बननी शुरू हो गई है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने रोगियों को दवा, इलाज समेत मिल रही अन्य सुविधाओं की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने कहा कि महामारी के समय में लोगों की सेवा करना एक बड़ा काम है। जिसे सरकार समाज सभी याद करेंगे। यदि आम लोगों का सहयोग व स्वास्थ्य कर्मियों की दृढ़ इच्छाशक्ति कायम रहे तो किसी भी महामारी पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है। निरीक्षण उपरांत अस्पताल से जुड़े कई अन्य मामलों पर डीएम ने अस्पताल उपाधीक्षक को कई आवश्यक निर्देश दिया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अनुमंडल अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ सुविधा पर संतोष प्रकट किया।