दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
रोहतास जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के बलीगांव गांव में गत दिनों सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी ने छापेमारी कर हत्या के एक अभियुक्त दीपक चौधरी को मौके से ही पकड़ लिया था तथा अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी। इसी क्रम में बुधवार को एक अन्य अभियुक्त मधु कुमारी जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष है को पकड़कर जेल भेज दिया है। मधु कुमारी पर आरोप है कि अभियुक्तों का पक्ष लेते हुए उनका मनोबल बढ़ा कर झगड़ा करने तथा गोली चलाने में सहयोग किया था।
