दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती के नेतृत्व में रोहतास पुलिस लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी के तहत 24 मई को 302 का अपराधी नवनीत मिश्रा को नहौना गैस एजेंसी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। यह अपराधी 23 अक्टूबर 2018 को मुकेश गुप्ता पिता ओमप्रकाश शाह ग्राम शाहपुर थाना सासाराम (मुफस्सिल) अपने घर के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था। तभी 3 अपराधकर्मियों ने हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर इनके घर पर आए और अपराधकर्मियों के द्वारा मुकेश गुप्ता के ऊपर गोली चला दिया गया। जिसमें मुकेश के बाए कनपटी के पास गोली लग गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तीनों अपराधकर्मी देसी कट्टा से फायर करते हुए भाग गए। इस संबंध में वादी ओमप्रकाश पिता स्वर्गीय मोहन साह, ग्राम शाहपुर थाना सासाराम (मुफस्सिल) के फर्द बयान के आधार पर सासाराम मुफस्सिल थाना कांड संख्या 201/18, 24 अक्टूबर 2018 को दर्ज किया गया। जिसमें धारा 302, 307, 504, 506, 34 दर्ज किया गया था। इसी संबंध में 24 मई को पुलिस अधीक्षक रोहतास को गुप्त सूचना मिली कि सासाराम मुफस्सिल थाना कांड संख्या 201/18 के नामजद अभियुक्त नवनीत मिश्र पिता कमलेश मिश्रा सासाराम (मुफस्सिल) थाना क्षेत्र के नहौना गैस एजेंसी चौक के पास छिपा हुआ है। सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक रोहतास के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष सासाराम एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी बल को शामिल किया गया। विशेष दल के द्वारा इस घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी हेतु नहौना गैस एजेंसी चौक को घेराबंदी कर छापेमारी किया गया। जिसमें उक्त स्थल से अपराधी नवनीत मिश्रा पिता कमलेश मिश्रा को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष दल द्वारा छापेमारी किया जा रहा है।
