दीपराज की रिपोर्ट ;-
बिक्रमगंज /रोहतास
रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत काराकाट थाना क्षेत्र के करूप गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। जहां कागज के चंद टुकड़ो के खातिर इंसानियत को दरकिनार कर वहसी पुत्र ने अपने ही पिता व भाई को धारदार हथियार( गड़ासा) से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गया है। मृतकों का नाम भगवान पंडित (पिता) और राजेश पंडित (भाई) शामिल हैं। हत्यारे बेटे का नाम राजू पंडित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजू पंडित अपने पिता भगवान पंडित से पैसे की डिमांड कर रहा था। पिता की ओर से पैसे नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद राजू पंडित ने पिता पर हमला बोल दिया। खून से लथपथ भगवान पंडित को घायल अवस्था मे बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।इस घटना में बीच-बचाव करने गए छोटे राजेश पंडित को भी राजू ने लहूलुहान कर मार डाला। फिलहाल गांव में डबल मर्डर से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।राजू पंडित द्वारा हत्या में इस्तेमाल किए गए गड़ासा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
