अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जप्त,एक गिरफ्तार बालू माफियाओं को चकमा देकर एसडीएम ने की कार्रवाई


 

कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास 

रोहतास जिले में पूरी तरह से बंद वैद्ध बालू घाट के बाद सोमनाथ से नेहरू तक अवैध बालू खनन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। प्रशासनिक नजरों से बचकर भागने वाले बालू कारोबारियों पर एसडीएम ने नाटकीय तरीके से कार्रवाई की है। तार बंगला के समीप हाइडल नहर में अवैध बालू कारोबारियों द्वारा प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर अवैध बालू की निकासी की जा रही थी। और उसे ट्रैक्टर से अलग-अलग स्थानों पर डंप किया जा रहा था। नहर किनारे रास्ता खराब होने के कारण दूर से ही पुलिस की गाड़ी को देख बालू कारोबारी भाग निकलते थे। किन्तु एसडीएम सुनील कुमार ने पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ भैंसहा पुल की ओर से सादे लिबास में पहुंचकर बालू कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू की। भाग रहे अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया तथा एक अवैध बालू कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है। एसडीएम ने बताया कि मकराइन हुरका, बेरकप, मझियांव से अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही है। अवैध बालू कारोबारियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।