पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
शहर से गांव तक बीते तीन दिनों से मौसम के अचानक बदले मिजाज से जहां एक ओर लोग गर्मी से राहत की सांस ले रहे हैं, तथा किसान उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों तक मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। चिकित्सकों की मानें तो मौसम के अचानक बदलाव के कारण सर्दी, जुखाम, बदन दर्द जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए। ताकि बीमारी घातक रूप ना ले ले। इधर सर्दी बुखार से पीड़ित मनोज कुमार, संजय कुमार आदि का कहना है कि बदलते मौसम में बीमारियों की इस लक्षण से डर भी लगने लगा है, कि कहीं कोरोना ना हो जाए। हालाकी जहां कई मरीज निजी अस्पतालों व मेडिकल दुकान से दवा लेकर खुद इलाज करा रहे हैं। वही करीब प्रतिदिन 20 से अधिक मौसमी बीमारी वाले मरीज अनुमंडल अस्पताल डेहरी पहुंच रहे है। जहां उन्हें चिकित्सक उचित सलाह के साथ-साथ दवा भी दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसमी बीमारी वाले सभी दवा उपलब्ध है। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार का कहना है, कि इलाज कराने वाले मरीजों को उचित इलाज के साथ-साथ दवाए भी दी जा रही है।
