गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी, /रोहतास
कोलेक्टिभ कोलिसन एगेंस्ट हूमन ट्रैफिकिंग (सीसीएचटी)नेटवर्क की सहभागी संस्था सुमन के द्वारा आज डेहरी आन सोन स्टेशन पर सैकड़ों रेलकर्मियों के बीच उच्च कोटि का मास्क और हैंडगल्बस का वितरण किया।
सुमन संस्था के सचिव उर्मिला देवी ने कहा कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए आक्सीजन की सुचारु रूप से देश की कोने कोने में पहुंचाने,आवश्यक खाद्य पदार्थों की निरंतर ढुलाई तथा इस महामारी में भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर रेलकर्मी ट्रेनों का संचालन लगातार कर रहे हैं। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि ऐसे योद्धाओं के सुरक्षा के लिए कुछ किया जाय।इसी संदर्भ में रेलकर्मियों को हमारे सहयोगी संस्था सीसीएचटी के प्रमोद कुमार शर्मा,मोख्ताररूल हक,सुमन सिंह नवलेश सिंह, वाईके गौतम के द्वारा मास्क और हैंडगल्बस दिया गया।संस्था ईसीआरकेयू और जिले के वरिष्ठ समाजसेवी बीरेन्द्र पासवान का आभारी है। जिनके पहल और सहयोग से इतनी बड़ी संख्या में रेलकर्मियों के बीच वितरण कर किया गया।
वहीं ईसीआरकेयू के केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा व स्टेशन अधीक्षक राजीव कमल ने सीसीएचटी और सुमनसंस्था को रेलकर्मियों और ईसीआरकेयू के तरफ से साधुवाद दिया।
इसअवसर पर एसएससी नरेन्द्र प्रताप,जीआरपी इंस्पेक्टर वशिष्ठ सिंह, रेलकर्मी,लेखक व समाजसेवी बीरेन्द्र पासवान,आरपीएफ इंस्पेक्टर शाहिद खान,ईसीआरकेयू के संयुक्त सचिव ए के सिंहा ,ईसीआरकेयू महिला सचिव नीलम कुमारी,ईसीआरकेयू के युवा कार्यकारी अध्यक्ष नवीन मिश्रा, ईसीआरकेयू के शाखा सचिव एस पी सिंह, हरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, अमरेश यादव,प्रमोद यादव,जेडी बखाला,एससी-एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिहारी प्रसाद ,स्टेशन मास्टर आर के वर्मा,हेल्थ इंस्पेक्टर उदय कुमार, विश्वनाथ कुमार, अजित जेम्स ,टीटीई रवि प्रियदर्शी, पराग पटेल,संजीव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे

