गरीब असहाय लोगों की सहायता में जुटे समाजसेवी


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

अस्पताल पहुंच मरीजो को भी करा रहें भोजन


सराहनीय कार्य को देख समाज के लोग हो रहें जागरूक

  


बिक्रमगंज(रोहतास) कोरोना काल के इस वैश्विक महामारी में इन दिनों गरीब असहाय लोगों के देवदूत बन भूख मिटाने के लिए उन्हें भोजन कराने का पुण्य कार्य कर रहे है समाजसेवी।  अपनो का अपनो से साथ बिछड़ रहा था एवं सासे थममें जा रही थी तब टूटती आस के बीच ब्यवस्था से लाचार व असहाय हो चुके लोगो ने न जाने मदद के लिए कितने दरवाजे खटखटाया आवाज लगाया होगा।कही मददगार सामने आय तो कही मुह फेर लिए यहां तक जनता के नुमाइंदों कहे जाने वाले लोग भी दरकिनार होते दिखे।हालांकि कोरोनाकाल में भीषण त्रासदी झेल रहे लोगो को समाजसेवियों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने न केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को खाद्यान्न सामग्री आदि उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान कर रहे है। बल्कि मदद की आस लिए सरकारी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगो को भोजन भी उपलब्ध करा रहे है।इस बीच शहर के दो समाजिक संगठनों ने अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में इलाजरत मरीजो व उनके परिजनों को नियमित भोजन उपलब्ध करा कर शोसल मीडिया से लेकर धरातल पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे है।बताया जा रहा है कि भगवा परिवार एकता मंच बिक्रमगंज  के द्वारा कोविड़ प्रोटोकॉल का अनुपालन करके कोरोना महासंक्रमण काल के इस मुश्किल वक्त में भी अपनी अपराजित सकारात्मकता के साथ सतत सन्नद्ध टीम भगवा परिवार एकता मंच (आपदा मित्र)जरूरतमंदों की हर पुकार के लिए प्रतिपल तैयार एवं सजग है। भगवा परिवार के युवा नेता सोनु पांडेय ने बताया कि कोरोना महासंक्रमण काल मे हमारी कोशिश रही है कि लोगो के भूख मिटाने की इस दिशा में स्वयं को सुरक्षित रखते अपनी एवं अपने सदस्यों के सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की भरपूर मदद मिशन अन्नदान के तहत  जरूरतमंदों की सूची बनाकर रासन सामग्री जिसमें चावल,आटा, बूट-दाल,सरसों-तेल,हल्दी पाउडर,सतुआ,लाइफबॉय एवं घड़ी साबुन,नमक का वितरित किया जा रहा हैं साथ ही साथ मास्क एव सेनेटाइजर का भी वितरण कर समाज को नित्य-निरंतर-प्रतिदिन जन-जागरूकता अभियान के तहत वैक्सीन लेने की लिए प्रेरित किया जा रहा हैं ।। इस अभियान में अमन राज पृथ्वी, रोहन राज, शास्वत कुमार, पिंकू सिंह, मुकुंद कुमार ,दीपक कुशवाहा, शामिल रहते हैं ।वही शहर के शिवहरी फ़ूड डिलेवरी नामक संस्थान ने बिक्रमगंज के अनुमंडल अस्पताल में निः शुल्क गरीबो व जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस संस्था के निदेशक विपुल चौरसिया ने बताया कि सभी स्लम एरिया और सरकारी अस्पतालों में जरूरत मंद को भोजन की ब्यवस्था की गई तथा आगे भी अवश्यक्तानुशार लोगो के बीच निः शुल्क भोजन की ब्यवस्था संस्था द्वारा कराई जायेगी। इस मौके पर अंकित चौरसिया, आकाश कुमार, मोहन,गुंजन, राजा आदित्य , प्रज्ञा सहित अन्य अपना सहयोग दे रहे है।