तीन अपराधकर्मी सहित तीन बालू लदा ट्रक जप्त



 दीपराज की रिपोर्ट ;- 

डेहरी/ रोहतास

पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के निर्देशानुसार रोहतास पुलिस द्वारा अपराधियों, शराब तस्करों आदि के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 मई को कुल 3 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा 3 अवैध बालू लदा ट्रक बरामद किया गया है। साथ ही यातायात नियमों का पालन कराने हेतु तथा कोरोना के फैलने से रोकने हेतु कोविड से संबंधित दिशा निर्देशों के आलोक में 130 वाहनो की जांच की गई। जिसमें 8 वाहनों से ₹11000 एवं मास्क चेकिंग के दौरान 30 व्यक्तियों से कुल 1500 रुपए शमन की राशि वसूल की गई है। रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि डेहरी नगर थाना से मद्य निषेध अधिनियम के तहत अभियुक्त मोहम्मद सर्फउल्लाह अंसारी पिता सोवरमी अंसारी ग्राम जमुहार, रोहतास थाना से धारा 302 के अभियुक्त सत्येंद्र चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी ग्राम  रणजीतगंज तथा तिलौथू थाना से धारा 457 के अभियुक्त कृष्णा कुमार पिता विनोद सिंह ग्राम जक्की बिगहा एवं डालमियानगर  (ओपी) थाना द्वारा तीन अवैध बालू लदा ट्रक जप्त किया गया है।