गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
रोहतास जिले को अपराध मुक्त एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष 119 महिला पुलिसकर्मियों सहित कोई 316 पुलिसकर्मियों ने योगदान दिया। बताते चलें कि रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस प्रतिनिधियों को भेजे गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोहतास पुलिस बल में 316 पुलिसकर्मियों ने योगदान देकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिसमें 119 महिला पुलिसकर्मी शामिल है। एसपी ने कहा है कि इनके योगदान करने से अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, संधारण, यातायात संधारण, मद्य निषेध, अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही में काफी बल मिलेगा साथ ही लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के इस दौर में भी रोहतास पुलिस हौसला और हिम्मत के साथ अवैध शराबबंदी, अवैध खनन इत्यादि के लिए भाग दौड़ करते हुए लगातार कामयाबी हासिल कर रही है।
