दीपराज की रिपोर्ट ;-
नौहट्टा/रोहतास
थाना क्षेत्र के सतियाड़ सरईड़ार मुख्य मार्ग पर रेलवे लाइन के पास बधार में विद्युत विभाग की लापरवाही से गई 5 पशुओं की जान। घटना के बारे में बताया गया कि गुरुवार को शाम करीब 4:00 बजे पशुपालक अपने भैंस को घास चराने के उद्देश्य ले गया था। जहां ट्रांसफार्मर से 440 वोल्ट कि तार कट कर नीचे गिरा पड़ा था भैंस चरने के क्रम में बिधुत तार की चपेट में आ गई। जहां घटनास्थल पर ही पशु की मौत हो गई। वही पशुपालक सुरेंद्र यादव पिता रामदेव यादव ने अपने भैंस को जमीन पर गिरा देखकर नजदीक गया तो तार देखकर बाकी पशुओं को हटाया। वही एक भैंस के सहित 4 पालतू कुत्ते भी विद्युत तार की चपेट में आ गए हैं। गलिमत रही कि कोई इंसान नहीं था। वर्ना कई जान जाती। घटना में पांचों जानवर घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वही पशुपालक सुरेंद्र यादव के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र यादव के जीवका का आधार ही पशुपालन है ऐसे में उसकी भैंस मरना उसके आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।
