कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
डालमियानगर बालू घाट बंद कै बावजूद प्रशासन की मिली भगत से , धडल्ले से बालू माफिया की चाँदी कट रहा, रात्रि तथा दिन के उजाले में बालू की ढुलाई जारी, राज्य में पूर्ण रूप से लॉक डाउन है, इसके बावजूद भी जिले के डेहरी नहर में धड़ल्ले से अवैध बालू का खनन चालू है, इसके अलावा रात भर मकराइन, पाली, शिवगंज, इंद्रपुरी, तिलौथू, रोहतास थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का परिचालन और अवैध बालू खनन हो रहा है। रात 10 बजे से सुबह तक बालू लदे ट्रैक्टर का परिचालन देखते बनता है। जबकि संपूर्ण लॉकडाउन के साथ-साथ जिले में सभी बालू घाट बंद भी हैं। दिन में डेहरी, न्यू डिलियाँ नहर से धड़ल्ले से अवैध बालू खनन हो रहा है, बताया जाता हैं कि औरंगाबाद जिले से अबैध तरीक़े से बालू सैकड़ों की तदाद मे ट्रैक्टरो से प्रशासन की मिली भगत से डेहरी सोन नदी पार कर रहा है यह बालू माफिया द्वारा डेहरी कोयला डीपो, पहलेजा, मनौरा, सुअरा, मे डंपिंग किया जाता हैं, लेकिन पुलिस मुकर्दशक बनी है, लाँक डाउन मे पब्लिक अपने घरों में , वहीं दूसरी तरफ बालू माफिया का चाँदी कट रहा है, इस संबंध में एसडीएम सुनिल कुमार ने बताया कि अबैध बालू कारोबारीयो के लगातार छापेमारी कीया जा रहा है,