अवैध खनन से डंप किया गया बालू को प्रशासन ने किया जब्त

 

दीपराज की रिपोर्ट ;-

कार्रवाई में बालू माफिया हुए फरार

दो बालू माफिया के उपर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास जिले के दावथ प्रखंड़ क्षेत्र स्थित काव नदी से बालू माफिया द्वारा अवैध तरीके से खनन कर डंप किये गये बालू की बिक्री कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही अनुमंडल प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डंप किए गए बालू को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि बहुत दिनों से बालू कारोबारी दावथ प्रखंड क्षेत्र के बभनौल गांव काव पुल के पास अवैध तरीके से डंप कर बालू की बिक्री कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही बिक्रमगंज एसडीएम विजयंत और एसडीपीओ राजकुमार ने दावथ थाना सीओ अजित कुमार और थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार सिंह सहित सूर्यपुरा थाना पुलिसबल के साथ दावथ के कपीसहा सुंदर टोला महावीर मन्दिर  के पास पहुंच कार्रवाई करते हुए डंप किए गए बालू को जब्त किया। वही जब कि गयी बालू  करीब 8000 हजार सीएफटी बताया जा रहा है। दूसरी तरफ इस मामलें में संलिप्त बालू माफिया अमरजीत सिंह उर्फ बाघा यादव राजुरंजन सिंह धनजी सिंह पर प्राथमिकी का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही साथ एसडीएम व एसडीपीओ ने बताया कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा इस तरह के अवैध  बालू खनन मामलों को निरंतर बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान चला उनकी गिरफ्तारी की जायेगी।