पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ 3 दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कारवाई का रुख अब गांव तक हो चला।
यही कारण है कि शनिवार को एसडीएम सुनील कुमार सिंह, एसपी संजय कुमार के साथ कोई थाना का पुलिस टीम ने मकराइन व गंगोली गांव में घुसकर कारवाई करते हुए अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर व एक ट्रक को जप्त किया है। इसके बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि अवैध बालू कारोबारियों ने यह सोचा भी नहीं था। बालू घाट व मुख्य पथो पर कार्वाई करने वाली पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव में घुसकर कार्वाई करेंगी। बताते चलें कि खनन विभाग खनन विभाग व पुलिस मुख्यालय ने जारी अपने आदेश में दो टूक में कहा है कि हर हाल में शत-प्रतिशत अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगनी चाहिए। इसके बाद से लगातार दिन-रात पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कारवाई जारी है। यह पहली बार है जो 5 दिनों से लगातार बालू के खिलाफ कारवाई हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कोयला डिपो पहुंची। जहां से पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रक को जप्त किया। तत्पश्चात पुलिस गंगौली गांव में घुसी। जहां गांव में ही एक जगह अवैध डंप किए गए बालू का ट्रैक्टर से अवैध बालू कारोबारी उठाओ कर रहे थे। पुलिस ने सभी 5 ट्रैक्टर को चारों ओर से घेर लिया जबकि अवैध बालू कारोबारी भागने में सफल रहे। इस दौरान अवैध बालू कारोबारी कुछ उपद्रव करने के प्रयास में थे। किंतु एक साथ डेहरी नगर थाना,मुफस्सिल थाना,डालमियानगर थाना,अकोढीगोला थाना, पिक रॉक स्पोर्ट्स टीम पहुंचने के कारण अवैध बालू कारोबारी दूम-दबाकर भागने लगे और पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। तत्पश्चात पुलिस प्रशासनिक अधिकारी डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन पहुंचे। जहां छाई रोड में खड़े अवैध बालू लदा 2 ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। लगातार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की कारवाई से गांव में सड़क किनारे बालू लदे ट्रैक्टर को खड़ा देख उसे भी पुलिस जप्त करने लगी है। एटीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अवैध बालू लदे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्वाई जारी रहेगी अवैध बालू कारोबार में सनलिप्त लोगों को चिन्हित कर कारवाई की जा रही है।
