गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
आनंद मोहन की रिहाई को लेकर अलग-अलग स्थानों पर धरना दिया। तथा धरना के माध्यम से आनंद मोहन की रिहाई की मांग सरकार से की। राजपूत करणी सेना के जिला कार्यालय बेरकप फार्म हाउस पर धरना के साथ-साथ भूख हड़ताल भी किया गया। प्रदेश संयोजक पप्पू सिंह ने कहा कि इस साजिश के तहत वर्षों से आनंद मोहन को जेल में कैद किया गया है। जिससे समाज हित में कार्य करने वाले समाज के सभी वर्ग के लोग दुखी है। आनंद मोहन की सजा पूरी होने के बाद भी राजनीतिक साजिश के तहत उनकी रिहाई पर सरकार चुप है। राज्य भर में एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार से आनंद मोहन को रिहा करने की मांग की गई है। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आनंद मोहन सिंह के समर्थक जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। न्यू एरिया में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले धरना दिया गया। जहां आनंद मोहन सिंह के करीबी पूर्व बि पिपा के पूर्व प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने कहा कि आनंद मोहन पूर्व सांसद के साथ साथ क्रांतिकारी व साहित्यकार भी है। जेल में रहने के बावजूद उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक उनके साहित्य जीवन को भी दर्शाती है। आज बिहार ही नहीं देश के कई राज्यों में आनंद मोहन के समर्थक उनकी रिहाई को लेकर अलग-अलग स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं। जब तक रिहाई नहीं होती है आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना को संबोधित करने वालों में प्रदेश युवा अध्यक्ष कर्मवीर सिंह रवि रंजन सिंह कृष्ण कुमार दिग्विजय सिंह अनिकेश कुमार गोपी कुमार विनय कुमार अभिनय कुमार आदि शामिल थे।
