दरिहट एपी एचपी में शुरू हुआ कोरोना की जांच


कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-

प्रचार प्रसार के बावजूद कोरोना की जांच कराने से डर रहे लोग
सप्ताह में 5 दिन दरिहट एपी एचपी में होगा कोरोना का जांच

डेहरी।रोहतास

1सप्ताह पूर्व दरिहट‌ में कोरोना संक्रमण से अधिक मौत को लेकर फैले अफवाह के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने दरिहट एपी एचपी में कोरोना जांच की शुरुआत करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। डीएम के निर्देश पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दरिहट में शनिवार से कोरोना संक्रमण जांच शुरू हुआ। अब सप्ताह में 5 दिन दरिहट एपीएचपी में कोरोना जांच शुरू हुआ। बताते चले की अनुमंडल अस्पताल डेहरी में कोविड केयर सेंटर खुलने के बाद दरिहट एपीएचपी के चिकित्सक को अनुमंडल अस्पताल डेहरी में प्रतिनियुक्त किया गया था। दरिहट एपीएचपी में स्वास्थ्य संबंधी कार्य नहीं होता था। किंतु दरिहट में संक्रमण को लेकर फैले अफवाह व लोगों की डिमांड के बाद दरिहट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना संक्रमण का जांच शुरू किया गया हालांकि प्रचार प्रसार के बावजूद लोग कोरोना जांच कराने से हिचक रहे है। पंचायत प्रतिनिधियों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने भी ग्रामीणों से कोरोना जांच कराने की लोगों से अपील की। किंतु इसका असर ग्रामीणों पर नहीं दिखा और इक्के दुक्के लोग ही कोरोना जांच कराने पहुंच रहे थे। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना जांच कराने के कई फायदे हैं। जांच में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद समय पर इलाज हो सकेगा किंतु जांच नहीं कराने पर खतरा की संभावना हो सकती है। इसलिए लोगों को कोरोना संक्रमण में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेना चाहिए।