दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
डेहरी शहर के डालमियानगर थाना क्षेत्र में मारपीट के विरुद्ध में स्थानीय 6 लोगों पर डालमियानगर (ओपी) में प्राथमिकी दर्ज हुआ है। आवेदनकर्ता शिव कुमार सिंह पिता सूबेदार राय निवासी ईएसआई हॉस्पिटल वार्ड नंबर 1 डालमियानगर ने डालमियानगर (ओपी) थाना में आवेदन देकर 6 लोगो पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिनका नाम मोहित कुमार पिता रामप्रवेश गुप्ता, शनि कुमार पिता लक्ष्मी यादव, दीपक कुमार पिता नंदू सिंह, विशाल कुमार पिता राजाराम सिंह, हीरा कुमार पिता मनोज सिंह, वैभव कुमार पिता वशिष्ट यादव सभी प्रयाग बीघा वार्ड नंबर 1 के निवासी है। आवेदन कर्ता ने आवेदन में बताया है कि 30 अप्रैल को उसके भतीजी के बरात में मोहित कुमार दीपक कुमार व शनि कुमार तीनों प्रयाग बीघा के निवासी, बारातियों के साथ बिना किसी विवाद के उलझ गए। किसी प्रकार से विवाद को निपटाया गया। आवेदन कर्ता ने आवेदन में बताया है कि बारात जाने के उपरांत तीनों के अभिभावक से मिलकर उनकी शिकायत की गई। जिससे वह अपने पुत्र को डांट सके। लेकिन शिकायत करने के उपरांत यह लोग और उग्र हो गए। 6 मई को इनके साथ तीन लोग और सम्मिलित होकर हमारे घर पर आकर हल्ला हंगामा करने लगे। जिसका विरोध हमारा भतीजा हरेराम व विशाल ने किया। लेकिन यह लोग हमारे भतीजे को मारकर सर फोड़ दिए। सुई दवाई कराने के क्रम में हमने तत्काल सूचना स्थानीय डालमियानगर (ओपी) थाना को नहीं दे पाया। अतः 9 मई को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग करते हैं। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
