गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
रोहतास पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों हेतु रोहतास पुलिस द्वारा एक आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है। जिसमें कोरोना से संक्रमित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का निःशुल्क उपचार होता है। उक्त आइसोलेशन सेन्टर में पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर, पल्स ऑक्सीमेटर, इंफ़्रा रेड ,थर्मोमीटर, स्वच्छ पेयजल इत्यादि सभी चीजें उपलब्ध है। चिकत्सीय परामर्श हेतु बीएसएपी-2 के डॉक्टर के अतिरिक्त कई प्रसिद्ध चिकित्सकों से वार्ता कर आइसोलेशन सेन्टर एवं होम आइसोलेशन में रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा स्वयं एवं उनके कार्यालय में गठित टीम द्वारा प्रतिदिन सभी कोविड से संक्रमित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से दूरभाष पर वार्ता कर हाल चाल पूछा जाता है, मनोबल बढ़ाया जाता है तथा समस्याओं का निराकरण किया जाता है। अभी तक रोहतास पुलिस परिवार के 43 सदस्य कोविड से संक्रमित हुए हैं। जिनमें से 27 ने कोविड को हराकर दुबारा ड्यूटी पर वापस आ गए है।
