रोहतास में मिला ब्लैक फंगस का मामला


 पुष्पा गुप्ता
की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले के एक मरीज में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के लक्षण देखने को मिला। पीड़ित युवक जिले के खुर्माबाद के पास के एक गांव का रहने वाला है। जिसका कैमूर के मोहनियां में एनएच-2 पर स्थित रीना देवी मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि युवक के परिजन पहले उसको लेकर नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार गए, जहां उसमें ब्लैक फंगस का लक्षण देख चिकित्सकों ने बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे लेकर रीना देवी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे तो उसका लक्षण देखकर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू जाने की सलाह दी। लेकिन परिजन बीएचयू जाने के बजाय इसी अस्पताल में इलाज कराने के लिये अस्पताल प्रबंधन से अनुरोध करने लगे।