डेहरी नगर क्षेत्र में 15 दुकानों को किया गया सील


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

वैश्विक करोना माहामारी को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन नियमों का आए दिन शहरों में धज्जियां 
उड़ती नजर आ रही है वही देहरी डालमियानगर परिषद क्षेत्र में लॉक डाउन के नियमों को सख्ती से 
पालन कराने हेतु डेहरी अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है इसी क्रम में आज मंगलवार को 
लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने हेतु बनाई गई जिसके अनुसार दुकानों को खोलने बंद करने का 
समय स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है इसके बावजूद पुलिस प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि शहर के कई हिस्सों में सुबह से ही प्रतिबंधित दुकानों को खोल दिया जाता है मिली सूचना के बाद मंगलवार को सुबह पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम को मिलाकर एस डी एम सुनील कुमार सिंह ने उड़नदस्ता टीम का गठन किया गठित टीम ने कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार नवीन कुमार 
ऋत्विक सिटी मैनेजर मनोज भारती नगर थानाध्यक्ष चंद्र शेखर गुप्ता सीओ अनामिका कुमारी  
पुलिस टीम शामिल थी उड़नदस्ता टीम एक साथ अचानक सबसे पहले मुख्य बाजार पहुंचे टीम को 
देखते ही दुकानदार सटर गिराते हुए दुकान बंद कर भागने लगे उड़नदस्ता टीम के द्वारा डेहरी नगर 
क्षेत्र के 15 दुकानों को विभिन्न स्थानों पर संचालित दुकानो को सील किया गया साथ दो दुकानों पर एक 
से इसी क्रम में हनुमान मंदिर के समीप प्रशासन ने बाबा मिष्ठान भंडार एक पत्तल दुकान की दोनों 
दुकान से साडे ₹3000 जुर्माना वसूला कैनाल रोड में एक हार्डवेयर दुकान का शटर खुला रहने का 
 प्रशासन ने उसे सील कर दिया तत्पश्चात मोहन बीघा न्यू डीलिया तथा मुख्य बाजार के रहमत मार्केट 
स्थित एक कपड़ा दुकान को भी उड़नदस्ता टीम ने सील कर दिया लॉकडाउन के बाद पहली बार 
इतनी बड़ी कार्रवाई से चुपके चोरी दुकान खोलने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया पुलिस का 
कहना था कि मोहन बीघा पानी टंकी स्टेशन रोड मुख्य बाजार न्यू डिलियां में प्रतिबंधित दुकानें खुलने 
की सूचना मिल रही थी वैसे संस्थानों को प्रशासन द्वारा भी चिन्हित किया गया था कई ऐसे दुकानदार से 
जो पूरी तरह दुकानें खोलकर सरकार के आदेश को ठेंगा दिखा रहे थे मंगलवार को उड़नदस्ता टीम 
द्वारा की गई कार्रवाई इतने बड़े स्तर पर होगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था एसडीएम ने कहा कि 
जिलाधिकारी द्वारा लॉकडाउन के तहत प्राप्त निर्देशों का अनुपालन शक्ति से किया जाएगा इसके लिए 
सादे लिबास में भी पुलिस प्रशासनिक कर्मियों की टीम को जगह-जगह भेजा जा रहा है वैसे दुकानदार 
जो पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोंक रखकर दुकानें खोल रहे हैं उनकी फोटोग्राफी और 
वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि वैसे दुकानदारों पर वीडियो फुटेज के आधार पर उनके दुकान 
को सील करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके |