दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
नगर थाना के अंतर्गत फरारी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस काफी सक्रिय हो चुकी है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला थाना के तहत कांड संख्या 15/21 के फरार अभियुक्त राकेश चौधरी पिता गुप्तेश्वर चौधरी कृष्णा चौधरी पिता फागुन चौधरी सुनील चौधरी पिता कृष्णा चौधरी को पुलिस को तलाश थी जो ग्राम खैरा थाना सहार जिला भोजपुर के निवासी बताए जाते हैं महिला थाना को इनकी तलाश थी गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए अभियुक्तों के खोज में भागदौड़ किया जानकार सूत्रों के अनुसार थाना अध्यक्ष के साथ नव पदस्थापित आरक्षी शमशाद खान को पता चला कि अभियुक्त दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से भागने वाले हैं इनके सफल प्रयास से दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस मैं यात्रा करने से पहले ही तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
