रोक के बावजूद भी धड़ल्ले से यूपी जा रहे हैं, चौदह चक्का ओवरलोड बालू लदे ट्रक

दीपराज की रिपोर्ट ;-


डेहरी /रोहतास 

 रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा पथ पर बहसी पुल से भगीरथा तक दिन के उजाला हो या रात का अंधेरा ओवर लोड बालू लदे ट्रक कतार में खडे रहते हैं। रात में अवैध रुप से इन 14 चक्के वाले ट्रकों को पास कराया जा रहा हैं।ओवरलोड बालू लदे ट्रक का आवागमन बेखौफ जारी है। जिस पर अंकुश लगाने में प्रशासनिक अधिकारी बिल्कुल विफल नजर आ रहे हैं। तभी तो रात के अंधेरे में खेले जाने वाले यह खेल अब दिन के उजाले में खुलेआम खेले जा रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारी अपने कार्यालयों में हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। राज्य सरकार का लाखों रुपए राजस्व का हर रोज चूना लग रहा है। बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद भी ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को रोहतास जिले से यूपी ले जाने का सिलसिला बतौर जारी है। अधिकारियों के लापरवाही के कारण रात के अंधेरे में अवैध खनन कर एक तरफ जहां खनन करने वाले मालामाल हो रहे हैं तो दूसरी तरफ ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को यूपी जाने के कारण लाखों रुपए राजस्व का सरकार को भी चूना लगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इन बालू लदे ट्रकों से पानी का रिसाव होने के कारण कंपनी द्वारा बनाई गई मुख्य सड़क भी खराब हो रहे हैं। कोचस थाना क्षेत्र के भगतगंज, भगीरथा, गारा, नरवर की ग्रामीण जनता रोड पर खडे बालू लादे ट्रक से परेशान हैं। इन ट्रकों के चालक मुख्य सड़क पर ही अपने ट्रकों को खड़ा कर देते हैं  और लाइनर के द्वारा यूपी में जाने के लिए लाइन क्लियर होने की सुचना का इंतजार करते हैं। जिसके बाद आसानी से यह ट्रक यूपी में प्रवेश कर जाते है। जिसके कारण आए दिन सडक जाम का नजारा भी देखने को मिल रहा है।