कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
राज्य सरकार द्वारा शाम सात बजे तक सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश का पालन करवाने शनिवार कि शाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे। और दुकानदारों को दो टूक में चेतावनी दी, कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन हर हाल में करना है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी संजय कुमार, नप ईओ सुशील कुमार सिंह, सीओ अनामिका कुमारी, सहायक निर्वाचित पदाधिकारी संतोष कुमार, नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल नगर थाना से निकलकर थाना चौक, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक, न्यू डिलियाँ, जक्की बिगहा, स्टेशन रोड, पाली रोड में भ्रमण किया। समय शाम 7 बजे के बाद दुकान खुलने पर दुकानदारों को हिदायत दी गई, कि किसी भी हाल में सरकार के निर्देश का अनुपालन करना होगा। पहला दिन प्रशासन केवल सुझाव व चेतावनी दे रही है। यदि इसके बाद भी दुकान खुला रहा, और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि रेस्टोरेंट्स, ढाबा, मेडिकल दुकान खुले रहेंगे। इसके अलावा सभी दुकाने शाम 7:00 बजे बंद कर देनी है। क्योंकि कोरोनावायरस को रोकने हेतु सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सबको करना है। इस दौरान नगर परिषद व सीओ के वाहन से कोरोना गाइडलाइन, व कोरोना से संबंधित जानकारी ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से दी जा रही है।
