बैंक से साइबर अपराधियों ने उड़ाया साढ़े सोलह हजार रुपए


गौतम कुमार
की रिपोर्ट ;- 

डेहरी। रोहतास

शहर के बाबु गंज मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने साढ़े सोलह हजार रुपए की निकासी कर ली है। जिसकी लिखित शिकायत भुक्तभोगी ने नगर थाने में दी है। लिखित शिकायत में बाबू गंज वार्ड संख्या 35 निवासी प्रीतम नाथ शर्मा ने कहा है, कि 8 अप्रैल कि शाम साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से दस हजार रुपए की निकासी कर ली। जब जानकारी मिलने के बाद भुक्तभोगी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डेहरी शाखा पहुंचे, तो तब तक साइबर अपराधियों ने पुनः उनके खाते से साढ़े छह हजार रुपए दुबारा निकासी कर ली। जब बैंक प्रबंधक से इसकी शिकायत की तो बैंक प्रबंधक ने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में वह कुछ भी नहीं कर सकते हैं। प्रीतम नाथ शर्मा का कहना है कि ना तो उनके मोबाइल पर कोई कॉल आया, ना ओटीपी नंबर आया, उसके बावजूद उनके खाते से साइबर अपराधियों द्वारा पाए पैसे की निकासी की गई। इस मामले में बैंक प्रबंधक असहयोग रवैया अपना रहे हैं। नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि भुक्तभोगी की लिखित शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।