नरेन्द्र मोदी के नेत्रित्व में भारत बनेगा विश्व गुरु


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

डेहरी मंडल के द हाउर पंचायत अंतर्गत खैरा हा एवं दहौर गांव में भाजपा का स्थापना दिवस रविवार को डेहरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में सभी बूथ अध्यक्ष के घर पार्टी का नेम प्लेट झंडा लगाया गया मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई तत्पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया गया सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों एवं दो दशक पूर्व पुराने कार्यकर्ताओं को को मंडल की ओर से माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ओझा  ने  भाजपा कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है लेकिन इस बार पार्टी ने बड़े रूप में स्थापना दिवस मनाने का फैसला लिया है जिसके तहत  प्रत्येक बूथों पर बूथ अध्यक्ष के घर भाजपा का झंडा लगाकर वहां पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए स्थापना दिवस मनाना है ताकि कोई बूथ छूट न पाए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूती मिले ताकि आगामी पंचायत चुनाव में भी जिला परिषद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो सके  मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि स्थापना दिवस मनाने का मकसद है कि निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन का विधिवत जानकारी देना तथा उनको सक्रिय करना एवं मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाना तभी हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं मौके पर शक्ति केंद्र प्रभारी रंग बहादुर सिंह, बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, लालबाबू चंद्रवंशी , भाजयुमो के विक्की सिंह , अशोक सोनी, कृष्णा दुबे, रामाशंकर सिंह,आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, बबन सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए