सासाराम रामपुर कांड का हुआ उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार


दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रामपुर पुल के पास मुसाफिरों को लूटने वाले गैग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रोहतास पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। रोहतास एसपी आशीष भारती द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी गई। सूचना के अनुसार 5 मार्च को सासाराम मुफस्सिल थाना अंतर्गत 6 अपराध कर्मियों के द्वारा इनोवा गाड़ी को रामपुर पुल से पहले लोहे का किल लगाकर पंचर कर दिया गया था तथा गाड़ी में सवार लोगों से 5 मोबाइल फोन ₹42000 तथा तीन सोने के चैन मारपीट कर छीन लिया गया था। इस संबंध में वादी रंजीत कुमार पिता चंद्र भूषण चौधरी ग्राम रामपुर,  जलालपुर थाना दलसिंह सराय जिला समस्तीपुर के फर्द बयान के आधार पर सासाराम थाना अंतर्गत थाना कांड संख्या 98/21, 5 मार्च को धारा 397 दर्ज किया गया था। रोहतास एसपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के त्वरित गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। जिसमें सासाराम मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। वैज्ञानिक एवं गुप्त सूचना के आधार पर सूचनाओं को एकत्र कर 6 अपराधियों की पहचान कर घटना में शामिल तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें गोलू कुमार पिता संतोष पासवान ग्राम बहडार थाना सासाराम (मु0), नितिश कु० पिता जवाहर राम ग्राम रुपड़ा थाना अकोढ़ी गोला, रवि कुमार पिता बालेश्वर राम ग्राम रुपड़ा थाना अकोढ़ी गोला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके पास से घटना में लूटी गई 3 मोबाइल, ₹ 3500, घटना में संलिप्त पैशन प्रो0 मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है। एक अन्य अभियुक्त विनय पासवान पिता चंद्रदेव पासवान ग्राम रुपड़ा थाना अकोढ़ी गोला जिसकी संलिप्तता इस कांड में पाई गई थी, उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।