उच्च न्यायालय से ही प्राप्त होगा निजी विद्यालयों का आरटीआई का रकम : सैयद शमायल अहमद 

दीपराज की रिपोर्ट ;-


डेहरी /रोहतास  

प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बुधवार की देर शाम रोहतास ज़िला के सभी निजी विद्यालय संचालकों के साथ वर्चुअल बैठक की। उपस्थित सभी संचालकों को कोरोना महामारी के दूसरे चरण में एतिहात बरतने का सलाह दिया।  उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संक्रमण की वजह से संगठन ने अपने अहम कई कार्यकर्ताओं को खोया है। इसलिए सभी लोग कम से कम अगले 15 दिनो तक अपने अपने घर में सरकार के निर्देशो का पालन करते हुए रहे। साथ ही शमायल अहमद ने कहा कि निजी विद्यालय संचालकों के लिए यह काफी कठिन दौर है। जहाँ एक तरफ़ शिक्षा के अधिकार का बकाया पैसा बिहार सरकार साज़िश के तहत देने से परहेज़ कर रहा है। वही दूसरी तरफ़ सरकारी विद्यालयों में नामांकन के लिए नामांकन पखवाड़ा योजना के तहत सरकारी विद्यालय घर घर जा कर नामांकन कर के निजी विद्यालयों का नामोंनिशान मिटाने पर आमादा है।  निजी विद्यालयों का बकाया शिक्षा के अधिकार का पैसा बिहार सरकार से अब न्यायालय के माध्यम से ही लिया जा सकता है। जिसके लिए संगठन एकजुट हो कर माननीय उच्च न्यायालय पटना में वाद दायर करने का मन बना चुकी है। अब उचित तैयारी  कर माननीय उच्च न्यायालय में इसकी लड़ायी संगठन के बैनर तले लड़ी जाएगी। संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰ पी॰ वर्मा ने कहा कि निजी विद्यालय संचालकों को इस वक्त दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ़ तो पूरी व्यवस्था पर लगभग ताला लग चुका है। जिसके कारण कोई भी अभिभावक अपने बच्चे का मासिक शुल्क नहीं देना चाहता है। जिसके वजह से विद्यालयों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन समाप्त होता जा रहा है और वही दूसरी तरफ़ शिक्षा के अधिकार का बकाया राशि लगभग 03 करोड़ 11 लाख ज़िला में आकर लौट गया। जिसकी ज़िम्मेदारी शिक्षा विभाग लेने को कोई तैयार नहीं है। यदि यही गलती किसी निजी विद्यालय संचालक से हुई होती तो शिक्षा विभाग दर्जनो शो कॉज़ नोटिस भेजते हुए प्राथमिकी दर्ज करवा देता। ऐसे अधिकारियों के ख़िलाफ़ शिक्षा विभाग की चुप्पी बहुत कुछ बताती है। निजी विद्यालय संचालकों के ख़िलाफ़ दोहरी नीति समझ से परे है। इस बैठक का संचालन ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने किया एवं इस बैठक को सफल बनाने में रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा,  ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, सहित दर्जनों निजी विद्यालय संचालक वर्चुअल बैठक में सम्मिलित थे। जिन्होंने अपने अपने विचार रखे।