गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
डेहरी थाना से चंद मीटर की दूरी पर स्थित नील कोठी मोहल्ले में 9 फरवरी को अपराधियों ने नील कोठी निवासी मौसमी बोस को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद मौसमी बोस के पति सुदीप बोस ने पुलिस को आवेदन देकर 8 को अभियुक्त बना कर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका थाना कांड संख्या 108/121 दिनांक 10 फरवरी 2021 तथा धारा संख्या 302/120 बी व 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन तीन लोग पुलिस के गिरफ्त से फरार होकर कर्नाटक के बेंगलुरु भाग गए थे। पुलिस अधीक्षक रोहतास में इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए, अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर वैज्ञानिक एवं गुप्त सूचना के आधार पर सूचना एकत्र कर कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु भेजा गया। जिसमें परमानंद सरावगी पिता स्वर्गीय मांगीलाल सरावगी, दीपक कुमार सरावगी पिता परमानंद सरावगी, राकेश कुमार सरावगी पिता परमानंद सरावगी सभी नील कोठी मोहल्ला निवासी को 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार इस मामले के सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद सुदीप बोस ने बताया कि सभी लोगों के गिरफ्तारी के उपरांत हमें न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
