लालू को जमानत मिलने पर बटी मिठाइयां राजद कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-


 डेहरी। रोहतास 

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला केमामले में जमानत मिलने पर राजद कार्यक्रताओं ने खुशी का इजहार किया। आतिशबाजी के साथ-साथ एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया। राजद के प्रदेश सचिव सह भावी एमएलसी प्रत्याशी रामनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे समय मे लालू प्रसाद को जमानत मिला है। जब एक साथ नवमी व नमाज का त्योहार देश मे है, ऐसे में लालू यादव को जमानत मिलने यह दर्शाता है, की वे सामाजिक न्याय व सभी जात-जामत के नेता हैं। जमानत की खुशी से सामाजिक न्याय को चाहने वाले लोगों के घरों में होली और दिवाली एक तरफ मन रही है। पूरे देश के कार्यकर्ताओं को न्यायालय पर पूरा विश्वास था और आखिरकार न्याय की जीत हुई। जमानत के बाद घर लौटने पर रोहतास कैमूर जिले के हजारों कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव का स्वागत करने पटना कुच करेंगे। खुशी का इजहार करने वालों में जिला महासचिव नंद केश्वर यादव, शिवपूजन शास्त्री, नंद यादव, सुरेंद्र यादव, श्याम राज यादव, पिंटू राम, विपिन यादव, बली यादव, शाहनवाज खान, अमरेश पांडे, अधिवक्ता अमरनाथ सिंह, धनंजय यादव, भगवान यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल थे।