मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण( औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के टेंगरा और प्रितमपुर के बीच में नेशनल हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर में कई सवारी घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि चौहान बस जो दिल्ली से हजारीबाग जा रही थी इसी दरमियान टेंगरा के समीप बस ओवरटेक करने में खड़ी ट्रक में ही पीछे से बस जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे के भाग की प्रखच्चे उड़ गए। हाइवे पेट्रोलिंग एम्बुलेंस के कर्मी ने बताया कि बस मे सवार नासरीगंज के 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो चुके। घायल यात्री में दोनों महिला नासरीगंज की है एक 55 वर्षीय लिलावती देवी और दुसरी 35 वर्षीय संध्या देवी। साथ ही बैठे कई यात्रियों को भी हल्की छोटे आई है। मौके पर पहुंची बारूण पुलिस एवं नेशनल हाईवे पैट्रोलिग टीम के कर्मियों की सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया एवं किरान के द्वारा बस को सड़क के किनारे हटाया गया।
