बिहार बोर्ड में बिहार में द्वितीय स्थान लाने वाली प्रियंका को विधायक ने किया सम्मानित


मयान कुमार की रिपोर्ट ;- 

बारूण(औरंगाबाद):- बिहार बोर्ड में बिहार में द्वितीय स्थान लाने वाली ग्राम बटुरा की प्रियंका कुमारी पिता संतोष यादव को नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह तथा युवा राजद प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार ने मिठाई खिलाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया।  प्रियंका को नेताओं ने नगद राशि देकर आगे उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया ,एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।कुमारी प्रियंका के सफलता पर नबीनगर के विधायक ने कहा कि यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि सुदूर देहात में रहने वाली प्रियंका ने सीमित साधन और संसाधन के बावजूद इतना बेहतर प्रदर्शन किया है ,हम इनके अभिभावक को भी बधाई देते हैं जिन्होंने बेहतर शैक्षणिक माहौल देने का काम किया तथा भविष्य में और बेहतर करने की  कामना करते हैं।हमारे स्तर से शिक्षा के लिए जो भी उचित सुविधा होगी उसे हम प्रदान करेंगे ।डॉ चंदन कुमार ने कहा कि प्रियंका के सफलता पर हम पूरे प्रखंड वासी एवं जिला वासी खुशी व्यक्त कर रहें है, हमें अपने इस बेटी पर गर्व है। इस अवसर पर संजय सिंह ,सोनू तिवारी ,अनिल सिंह लूटन सिंह ,विजय सिंह,सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।