गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
डेहरी ऑन सोन अंबेडकर चौक के पास भीम आर्मी के द्वारा माला अर्पण एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया भीम आर्मी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान के अध्यक्षता एवं संचालन राकेश टाइगर ने किया सर्वप्रथम सोनू खान ने बाबासाहेब को पुष्प अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब का 130 वा जयंती से हम लोग को सीख लेना चाहिए कि सत्ता के बदौलत हम लोग हर काम आसानी से कर सकते हैं बाबासाहेब ने हम लोगों को राइट टू एजुकेशन राइट टू वोट का अधिकार दिए हैं और उन्होंने कहा की जब तक समाज में शिक्षा के मतलब सिर्फ नौकरी ही पाना समझते रहेंगे लोग तब तक समाज के अंदर गुलाम दलाल नौकरशाही पैदा होंगे विद्वान नहीं आज केंद्र में बैठी हिटलर की सरकार बिहार में डबल इंजन की सरकार इस सरकार से समाज के अंतिम व्यक्तियों का कहीं कुछ भला होने वाला नहीं है मौजूदा व्यवस्था के अंदर गरीब और गरीब होते रहेंगे अमीर और अमीर होते रहेगा दुनिया के संपत्ति मुट्ठी भर लोगों के हवाले करना यह संकेत देता है कि आज की मौजूदा सरकार इस देश को गुलामी के जंजीरों में जकड़ कर गुलाम बनाना चाहती है लेकिन भीम आर्मी इस जुल्म को बर्दाश्त नहीं करेगा अगर संविधान को बचाने के लिए हमें फांसी के फंदे पर चढ़ना होगा तो भीम आर्मी के तमाम नौजवान हंसते-हंसते प्राण निछावर कर के संविधान बचाने का काम करेंगे राजद के लोकप्रिय एवं युवा नेता भाई दीपक चंद्रवंशी ने सर्वप्रथम बाबा साहेब के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी माइनॉरिटी लोग को एकत होना पड़ेगा तभी जाकर संविधान सुरक्षित रहेगा बाबासाहेब ने हम लोगों को अनमोल रत्न संविधान देकर गए हैं जिस संविधान के अंदर हर वर्गों को रोटी कपड़ा मकान एवं शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था है जब तक इस देश में बाबासाहेब के विचार के लोग संविधानिक पद पर नहीं जाएंगे तब तक हम सब गरीबों एवं माध्यम वर्गों का कहीं कुछ अधिकार प्राप्त नहीं होने वाला है दिन पर दिन संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है एवं संविधान को कमजोर करने का काम किया जा रहा है हम राजद के और से यह ऐलान करते हैं कि संविधान की रक्षा करना हम सब नौजवानों का परम कर्तव्य होगा और उन्होंने संक्षिप्त रूप से बाबा साहेब का जीवनी पर प्रकाश डालें अम्बेडकर शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ रामायण पासवान ने कहा कि हमारे समाज के लोग अगर वोट का अधिकार को समझ लेंगे तो हर समस्या का समाधान है जब समय आता है तो अपना कीमती मत शराब मांस खाकर रुपया लेकर अपना मत बेचने का काम करते हैं आप सब वोट का अधिकार को समझें उस अधिकार से ही इस देश का भविष्य का निर्माण एवं सुंदर समाज का निर्माण हो सकता है कार्यक्रम में उपस्थित भीम आर्मी नगर अध्यक्ष लव जीत रावण, अनिल ठाकुर, डॉ संजय पासवान तेजू विश्वकर्मा सोमू कुमार राजा बाबू मुन्ना कटप्पा एवं आदि लोग उपस्थित हुए
