दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
जहां एक तरफ महामारी का कहर जारी है। वहीं दूसरी तरफ महामारी के नियंत्रण को लेकर सरकार द्वारा हर स्तर पर टीकाकरण के लिए जोर देते हुए प्रखंड में कई स्तर पर टीकाकरण भी किया जा रहा है। इसी के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र डालमियानगर में एक दिवसीय टीकाकरण किया गया। यह एक दिवसीय टीकाकरण स्थानीय प्रशासन व प्रखंड संसाधन केंद्र डालमियानगर के बीआरपी कमल रंजन के प्रयास से संभव हो सका है। इस टीकाकरण केंद्र पर बहुत से वृद्ध व महिलाओं ने टीकाकरण कराया तथा स्वास्थ्य कर्मियों व बीआरपी कमल रंजन के प्रयास को सराहाते हुए कहा कि अधिक गर्मी व टीकाकरण केंद्र दूर होने के कारण हम लोग टीका नहीं ले पा रहे थे। लेकिन कमल रंजन के प्रयास से आज टीकाकरण संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि टीकाकरण केंद्र लोगों के नजदीक स्थापित हो। जिससे लोग सुविधानुसार टीकाकरण ले सकें। वहीं कुछ सामाजिक संगठन व समाजसेवी ने भी स्थानीय प्रशासन व बीआरपी कमल किशोर की तारीफ करते हुए कहा कि इनका प्रयास सराहनीय रहा है। खबर लिखे जाने तक 70 लोगों को टीकाकरण दिया जा चुका था। टीकाकरण में एएनएम रीना कुमारी, एएनएम चिंता कुमारी, बीआरपी चंदन कुमार ओझा, पीएससी स्टाफ सुमित कुमार सिंह थे।
