सनबीम पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई प्लस टू की संबद्धता विद्यालय प्रबंधन व अभिभावक संघ ने जताई खुशी



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास
रोहतास जिला के डेहरी शहर के पानी टंकी स्थित सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल को सीबीएसई नई दिल्ली ने सीनियर सेकेंडरी ब्रांच प्लस टू के लिए संबद्धता दी है। जिसकी जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन समेत अभिभावकों में खुशी देखी जा रही है। यह संबद्धता शैक्षणिक सत्र 2021-22 से प्रभावी मानी जाएगी। बताते चलें कि सनबीम पब्लिक स्कूल सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में डेहरी में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय माना जाता है। जो वर्षों से संचालित है। शुरुआत से उक्त विद्यालय में जूनियर कक्षा से वर्ग दशम तक की पढ़ाई होती है। दसवीं की पढ़ाई के बाद छात्रों को यह चिंता सताती थी कि आगे की बारहवी पढ़ाई के लिए अन्य विद्यालयों के तरफ रुख करना पड़ेगा। किंतु 12वीं की पढ़ाई तक के लिए सीबीएसई से संबद्धता मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन में खुशी देखी जा रही है। एक सर्वे की मानें तो बेहतर स्कूल प्रबंधन के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सनबीम पब्लिक स्कूल एक बेहतर विद्यालय माना जाता है। विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन सिंहा व प्राचार्य अनुभा सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा कि विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी व अभिभावकों के सहयोग के कारण विद्यालय को यह उपलब्धि मिली है। कोरोना संक्रमण के दौरान पिछले लॉक डाउन से लेकर इस बार के कोरोना गाइडलाइन के बावजूद निरंतर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा जारी है। वहीं अभिभावक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी 12वीं के लिए सीबीएसई से संबद्धता मिलने पर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी है। तथा कहा है कि शिक्षा जगत के लिए डेहरी को गौरवान्वित करने वाली या खबर है।