वैक्सीनेशन के बाद लोग मास्क तथा व्यक्तिगत दूरी का करे पालन:-अंशु सिंह

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर राज्य सरकार द्वारा हर प्रखंड में कई स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बहुत सारे ग्रामीण टीकाकरण लेते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन कुछ लोग आज भी टीकाकरण को लेकर गलतफहमी के शिकार पाले हुए हैं। जिसके कारण वह टीकाकरण से महरूम है। संपूर्ण टीकाकरण कराने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका दिख रही है। सामाजिक कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीकाकरण लेने व मास्क के तथा व्यक्तिगत दूरी स्थापित करने के लिए लोगों से आग्रह कर रहे हैं। जिससे महामारी के प्रसार को पूर्णतः लगाम लग सके। इसी के अंतर्गत अकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत बाघा खोह पंचायत के समाजसेवी अंशु सिंह ने अपने पंचायत में सरकार द्वारा दिया जा रहा टीकाकरण को लेकर पूरे पंचायत के लोगों को जागरूक किया तथा 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों से टीकाकरण लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पंचायत के सभी लोगों को टीकाकरण केंद्र पर मास्क का वितरण करते हुए भी नजर आए। अंशु सिंह ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान व लोगों के जागरूकता से ही इस महामारी पर काबू पाया जा सकता है। अतः इस विषम परिस्थिति में स्वास्थ्य कर्मी जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं। इसलिए उन्होंने सभी पंचायत वासियों से आग्रह किया कि सभी लोग स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करते हुए उनके द्वारा बताए गए बातों को व्यक्तिगत जीवन में उतार कर महामारी के प्रसार को रोके। जिससे लोग स्वस्थ व सुरक्षित रह सके। बताते चलें कि अंशु सिंह बाघा खोह पंचायत के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पंचायत स्तर पर हर कार्य को बखूबी निभाते आए हैं। पंचायत में बिजली, लाइटिंग, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ हर सुख दुख में पंचायत वासियों के साथ समर्पण भावना से खड़े होकर अपना संपूर्ण योगदान देते रहे हैं।